Kosli News: रतनथल जोहड पर अतिक्रमण, पैमाईस को लेकर गोलमाल

On: January 8, 2023 1:08 PM
Follow Us:

Kosli News : अतिक्रमण को लेकर हरियाणा सरकार कितनी गंभीर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 महीने दी शिकायत पर आजतक कागजों में चल रही है। Kosli News

क्या है विवाद: कोसली के गांव रतनथल में गांव के बीच बने जोहड पर अ​तिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण के चलते जोहड अब आधा दब चुका है। गांव निवासी महिपाल की ओर से शिकायत करने पर सचिव की ओर से पेमाईस करवाने की एक दिसंबर को मुनादी करवाई, लेकिन अधिकारी नही आए। Kosli News

फिर दोबारा से 8 दिसंबर को मुनादी करवाई लेकिन बिना पैमाइस किए अधिकारी सरपंच के घर बैठकर चले गए। वहीं तीसरी बार 16 दिसबर को पैमाईस के लिए आए तथा अधूरी पैमाईस करवाकर चले गए। शिकायत कर्ता का आरोप है जोहड करीब छह एकड है, जिसके चारो अवैध कब्जा किया हुआ है। पूरी पैमाईस करवाने की मांग की है ताकि अवेध कब्जे हटवाए जा सके।

MAHIPAL RATANTHAL

अतिक्रमण को लेकर गंभीर नही: महिपाल का आरोप है ​अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन गंभीर नही है। प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण को छिपा रहे है। पीडित ने सीएम विंडो पर भी शिकायत की, लेकिन पूरी व सही पैमाईस नहीं की जा रही है।

करवाई गई है पैमाइस: गिरदावर हनुमान की ओर से 16 दिंसबर को पैमाईस करवाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अगर हमें दोबारा से उपायुक्त की आदेश मिलेगा तो दोबारा करवा दी जाएगी।
संदीप कुमार, ग्राम सचिव रतनथल

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now