हरियाणा: महिला कोच की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ का मामला तूल पकडता जा रहा है। पुलिस ने आखिरकार मंत्री पर छेडछाड के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इसी के चलते अब संदीप सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है।
Rewari Crime: हुडदंग करने से रोका तो पुलिस को मारा थप्पड, जानिए फिर क्या हुआ
मंत्री ने दिया ये ब्यान
संदीप सिंह ने कहा कि बिना किसी आधार के प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुझे बहुत दुख होता है कि एक खिलाड़ी होने के नाते जो दूसरों की मदद करता है बदले में ऐसे आरोप लगाए जाते हैं।

हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें हरियाणा सबसे आगे है। जब से मैंने हरियाणा में खेल मंत्री का पद संभाला है। हरियाणा दिन- प्रतिदिन बेहतर कर रहा है। इस मामले में मैं कहना चाहूंगा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Rewari news: मंदिर में करवाया हवन, बुराईयां त्यागने की दिलाई शपथ
उन्होंने आरोपों को झूठा करार दिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने जूनियर महिला कोच की शिकायत के आधार पर संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
















