Haryana news: फरीदाबाद के ठाकुर हुकम भाटी बने हरको बैंक के चेयरमैन, जानिए कौन है भाटी

On: December 30, 2022 7:19 PM
Follow Us:

Haryana News: राजनैतिक दबाब के चलते हरको बैंक के चेयरमैन को दो साल बाद ही बदल दिया गया है। उनकी जगह फरीदाबाद के हुकम सिंह भाटी को यह पद सौंपा गया है। सरकार द्वारा एक साल के लिए यह पद दिया जाता है।

Haryana News: अपराध रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की थानाधिकारी ने ली बैठक
अरविंद यादव को 2020 में चेयरमैन बनाया गया तथा 2021 में उन्हें एक्सटेंशन देते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अब दूसरा कार्यकाल भी पूरा होने के बाद सरकार ने उसे नहीं बढाया गया है।

राजनीति मे रहे ही है सक्रिय: बता दे अरविदं यादव भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद भी लंबे समय तक संभाल चुके हैं। उनको संगठन का मजबूत सिपाही माना जाता है, जिसके चलते ही वर्तमान में वह रोहतक जिला के प्रभारी भी हैं। राजनीति में वह लंबे समय से सक्रिय हैं।
Haryana News: सोसायटी में हुआ 300 करोड का घोटाला: जांच में हुआ खुलासा, अब 8 सदस्यों पर गिरेगी गाज
जानिए कौन है भाटी: भाटी बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के साथ ही परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के करीबी हैं। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में वकालत का भी अनुभव है। वह समस-समय पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते रहे हैं, हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विरुद्ध भी वह काफी मुखर रह चुके।

HARCO BANK 11zon

कंद्रीय मंत्री से था छत्तीस का आंकड़ा
2019 के विधानसभा चुनाव के समय अरविंद्र यादव के समर्थक आस लगाए बैठे थे कि पार्टी उन्हें रेवाड़ी विधानसभा से उम्मीदवार बनाएगी, मगर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सिफारिश पर सुनील मूसेपुर को टिकट दी गई। अरविंद खेमे की ओर से जबरदस्त नाराजगी जताई गई थी।

इस तकरार के बाद राव व अरविंद का छत्तीस का आंकड़ा हो गया था। भाजपा रेवाड़ी सीट पर चुनाव भी हारी। 2020 में अरविंद यादव को हरको बैंक चेयरमैन बनाया गया। इस पर राव इंद्रजीत ने कहा था पार्टी की खिलाफत करने वालों को इनाम दिया जा रहा है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now