Haryana News: रेवाडी अनाज मंडी में बनेगी हरियाणा की सबसे बडी टीन शैड, एक करोड होंगे खर्च

On: December 27, 2022 6:52 AM
Follow Us:

हरियाणा: रेवाडी वासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। रेवाडी अनाज मंडी में हरियाणा की सबसे बडी टीन शैड बनाई जा रही है। इस टीन शैड पर करीब एक करोड 5 लाख खर्च किया जाएगा। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से टेंडर छोड़ दिया गया है।

जानिए क्या होगा फायदा: बरसात के दिनों में शैड के नीचे अतिरिक्त मात्रा में अनाज रखा जा सकेगा। जिससे भीगने का डर भी कम होगा। अधिकारियों के अनुसार जरूरी औपचारिकताओं के बाद नए साल के पहले माह में यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि गेहूं के सीजन से पहले यानि अप्रैल तक इस कार्य को कंप्लीट करने का प्रयास रहेगा।

rewri mandi
नए विस्तार की प्रक्रिया में पहले नंबर की फड़ पर लगी टीन शैड 18 मीटर(54 फीट) चौड़ाई और 90 मीटर (270 फीट) लंबाई बढ़ाई जाएगी। टीन शैड के विस्तार होने पर इसमें और अधिक मात्रा में अनाज रखा जा सकेगा।

अभी टीन शैड की कमी के कारण हर साल बरसात के दिनों में काफी मात्रा में गेहूं या अन्य दूसरी खरीदी गई फसलों के बैग भीग जाते हैं। जिससे किसानों व संबंधित खरीद एजेंसी को भी नुकसान उठाना पड़ता है। इस टीन शैड के विस्तार होने पर काफी फायदा मिलेगा।Rewari News: बावल, खोल और जाटूसाना ब्लॉक समितियों की बैठक आज

मंडी के दोनों गेट भी बनेंगे भव्य

मंडी के दोनों मुख्य गेट भी भव्य बनाए जाएंगे। करनाल मंडी तरह स्तंब वाले गेट स्थापित करने की तैयारी है। इनके बजट के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। दोनों गेट पर 16-16 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। गेट को चौड़ा भी किया जाएगा।

दोनों तरफ 4-4 फीट और बढ़ाए जाएंगे। गेट के चौड़ा होने से सीजन के समय में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। क्योंकि सरसों व गेहूं के सीजन में गेट पर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में गेट की चौड़ाई बढ़ती है तो जाम की स्थिति भी नहीं बन पाएगी।

सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली है मंडी
राजस्व के मामले में ये द. हरियाणा की सबसे बड़ी मंडी है। सीजन के समय में मंडी में दिन-रात खरीद का कार्य चलता है। इस वर्ष 2022 के सीजन में 3 लाख 91 हजार क्विंटल बाजरे की आवक रही है और इसी तरह कपास की भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा आवक रही। इस बार मंडी में 27 हजार क्विंटल कपास पहुंची है।
Weather Alert: चली शीत लहर, दो दिन एनसीआर में होगी बारिश
नए साल में शुरू हो जाएगा विस्तारीकरण
बोर्ड ने नई अनाज मंडी में टीन शैड विस्तार के कार्य का टेंडर छोड़ दिया गया है। नए साल में यह कार्य शुरू हो जाएगा। इस टीन शैड के विस्तार होने पर बरसात के दिनों में अतिरिक्त अनाज रखा जा सकेगा। दोनों गेट भी भव्य बनाने के साथ ही चौड़े भी किए जाएंगे। इनके कार्य के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
-नरेंद्र सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, रेवाड़ी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now