मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Cold Wave: दिल्‍ली NCR समेत उत्‍तर भारत में ठंड का रेड अलर्ट… जानिए मौसम का हाल

On: December 24, 2022 5:23 PM
Follow Us:

IMD Cold Alert : दिल्‍ली, यूपी, बिहार के मैदानी इलाके हों या हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड की चोटियां… उत्‍तर भारत में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। सुबह-शाम घना कोहरा रहता है। दोपहर में कभी-कभी सूरज के दर्शन होते हैं।

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी खासी कम रह रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड का प्रकोप क्रिसमस के बाद और बढ़ेगा। साप्‍ताहिक पूर्वानुमान में, IMD ने दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।COLD

Krishna Janmabhoomi Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में आया नया मोड, जानिए अब क्या होगा

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का ‘रेड अलर्ट’ जारी कर रखा है। दिल्‍ली के सफदरजंग शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्‍तर प्रदेश में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें  EPS Pension : लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही होगा ये बदलाव

हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। राजस्‍थान में अधिकांश जगहों के लिए ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, उत्‍तरी राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्‍सों में कोहरे की चादर छाई है।
Haryana Crime: मरीज देखने गई डॉक्टर का Apex Hospital से नकदी से भरा बैग चोरी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर पड़ रही है। IMD ने 24, 25 और 26 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा भी खूब हो रहा है। शनिवार सुबह 5.30 बजे दिल्‍ली के पालम में विजिबिलिटी 100 मीटर थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने कर दी बड़ी घोषणाएं

कहां-कहां छाया कोहरा?

IMD ने शनिवार सुबह एक ट्वीट में कोहरे पर अपडेट दिया। मुख्‍य रूप से पंजाब, उत्‍तरी राजस्‍थान, हरियाणा और दिल्‍ली में कोहरे की परत देखी गई। उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा नहीं है। बिहार के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाया है।
Haryana News: HPSC करेगा कॉलेज टीचरों की भर्ती, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

चलेगी भयानक शीतलहर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भयानक शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ ठंडा, शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। उत्‍तराखंड में भी प्रशासन शीतलहर से बचाव की तैयारियों में जुट गया है। उत्‍तर प्रदेश में क्रिसमस से मौसम और खराब होने की आशंका है। बिहार में भी प्रचंड सर्दी का दौर शुरू हो गया है। राजस्‍थान के माउंट आबू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मध्‍य प्रदेश में नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now