नकदी से भरा बैग गायब होने से उड़े होश
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है सेक्टर 6 में चोर आफिस से एक लेडी डॉक्टर का बैग चोरी कर ले गए। बैग में लाखों रुपए की नकदी आभूषण, चेक बुक थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है थाना सेक्टर 6 पुलिस को दी गई शिकायत में डॉक्टर अमृता सिंह ने बताया कि वे अपैक्स अस्पताल में अपने कार्यालय में बैग रखकर बेसमेंट में मरीजों को देखने के लिए गई थी। जब वह मरीज को देखकर वापस आई तो बैग गायब मिला
Haryana Crime: मरीज देखने गई डॉक्टर का नकदी से भरा बैग चोरी
बैग गायब मिला: बेग में ₹3 लाख नकदी, सोने के कड़े मोबाइल फोन, तीन बैंकों की चेक बुक में अन्य सामान था। बैग गायब होने से डॉक्टर के होश उड़ गए । उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
IPL 2023 Auction: नीलामी खत्म, जानिए कौन बिके महंगे, किस खिलाडी को कितने में ख़रीदा
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
















