Fire in Rewari Hospital : सिग्नस अस्पताल के स्टोर रूम मे लगी आग-best24News

On: June 9, 2022 11:26 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: यहां सिग्नस अस्पताल में गुरुवार की सुबह अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी। आग के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

Firing: रेवाडी में आलू गैंग व झोटा गैंग के बीच चली गोलियां, कई घायल

fire at rewari
सिग्नस अस्पताल के स्टोर रूम मे लगी आग

शहर के नागरिक अस्पताल के ठीक सामने सिग्नस अस्पताल बना हुआ है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम बना हुआ है। गुरुवार की सुबह अस्पताल में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर स्टाफ ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

Heat Waves :मौसम विशेषज्ञों ने कहा इस दिन होगी झमा बारिश-best24News

सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इससे पहले अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now