रेवाड़ी: शातिर ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने और सर्वेयर के रूप में जोब दिलाने झांसा देकर एक महिला ने गांव चिमनावास की कई महिलाओं से ठगी कर ली। पीड़ित महिलाएं बाल भवन पहुंची तो उन्हें ठगी के बारे में पता लगा।
Rewari News: साइकिल रैली से दिया ‘स्वच्छता’ का संदेश-Best24News
क्या है मामला: गांव चिमनावास की महिलाओं ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक महिला पहुंची थी। महिला ने बताया था कि वह मेवात की रहने वाली है और रेवाड़ी स्थित बाल भवन की कर्मचारी है। महिला ने बताया कि गांव की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण में भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
15 महिलाओ से लिए रूपए:
महिलाओ ने बताया कि उस महिला ने बताया था कि 1200 रुपये व एक सिलाई मशीन भी दी जाएगी। आरोपित महिला ने गांव की करीब 15 महिलाओं से 200-200 रुपये ले लिए और कोई रसीद भी नहीं दी। महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।
Haryana news: ढाई साल से चिकित्सक के हस्ताक्षर के लिए भटक रहा युवक, गृहमंत्री के पास पहुंचा मामला
स्विच आफ मिला फोन: कई दिनों तक जब रुपये देने वाली महिलाओं के पास कोई नहीं आया तो उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो स्विच आफ है। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित महिलाएं बाल भवन पहुंची और महिला द्वारा पैसे लेने के बारे में बताया। बाल भवन के कर्मचारियों ने इस तरह की किसी भी सर्वे से इंकार कर दिया, जिसके बाद महिलाओं ठगी के बारे में पता लगा।
करवाई जाएगी जांच : कुछ महिलाओं की शिकायत आई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सभी सिलाई केंद्रों को सूचित कर छानबीन की जा रही है। यदि इस प्रकार से कोई भी महिला सर्वे या कोर्स के नाम पर रुपयों की मांग करती है तो पुलिस को शिकायत देने के साथ-साथ उन्हें भी सूचना दें। बाल भवन की ओर से इस प्रकार का कोई सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा। – वीरेंद्र सिंह यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी
















