Rewari crime: कोसली में अपहरण कर फिरोती मांगने वाले 24 धंटे में दबोचे

On: June 3, 2022 9:34 PM
Follow Us:

Best24news, Rewari:  कोसली में प्लाईवुड व्यापारी के साले को अपहरण करके फिरोती मांगने वाले 4 बदमाशों को काबू कर लिया है। 24 घंटे के दौरान ही पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है।

कोसली के गांव कान्हड़वास निवासी प्लाईवुड व्यापारी राजबीर के साले बलवान को बदमाशों ने गैराज में अपनी गाड़ी लेने जाते समय अगवा कर लिया था। बदमाश एक गाड़ी में आए और बलवान को किडनैप करने के बाद उसकी गाड़ी भी अपने साथ ले गए। बाद में बदमाशों ने प्लाईवुड व्यापारी को फोन कर 9 लाख रुपए की डिमांड की। उसके बाद ही बलवान को छोड़ने की बात की।

कई साल से बलवान अपने जीजा के पास ही काम कर रहा था। प्लाईवुड व्यापारी ने कोसली पुलिस को मामले की शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कोसली एरिया के ही जितेंद्र, संदीप, अमन और सैंडी समेत 6 लोगों ने बलवान का अपहरण किया।

Murder : ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या-Best24news

इसके बाद पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी और गुरुवार देर रात बलवान को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। जितेंद्र, अमन, संदीप और सैंडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि जितेंद्र और बलवान के बीच पैसों का विवाद था। जितेंद्र ने साढ़े 7 लाख रुपए बलवान से लेने थे।

NH48: गैस से भरे ट्रक में लगी आग, धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट-Best24news
कोसली डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गाड़ी बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। वारदात में शामिल 2 बदमाश अभी फरार हैं। डीएसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कोसली और जाटूसाना थाना में पहले भी केस दर्ज हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now