Rewari Accident: खडी बाइक को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां व बहन घायल-Best24news

On: June 1, 2022 6:51 PM
Follow Us:

Best24News, Rewari Accident : नारनौल रोड पर गांव गोठड़ा स्थित पावर हाउस के बुधवार को Rewari Accident दर्दनाक हादसा हो गया।
कार चालक ने सडक किनारे खडी बाइक को टककर मार दी। जिससे बेटे की मौत हो गई, वहीं मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई

Rewari Accident: खडी बाइक को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां व बहन घायल-Best24news

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नीरज अपनी मां सविता व ममेरी बहन प्रियंका के साथ बाइक से पर महेंद्रगढ़ जिले के गांव कुंजपुरा अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में प्रियंका को प्यास लगी तो नीरज ने गोठड़ा पावर हाउस के सामने Rewari Accident बाइक रोक दी।

Rewari News: मोटरसाइकिल चोरी कर भागा.. पीछे लगी थी पुलिस.. जानिए फिर क्या हुआ?
इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों बाइक सहित उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को यहां के ट्रामा सेंटर में भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

Rewari Crime: भरतपुर में बेचते चोरी किया हुआ ट्रैक्टर, ले जाते हुए ‘दबोचा’-Best24News
सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और मृतक के मामा गांव कुंजपुरा निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now