Haryana Crime: पहले दुष्कर्म आरोप, अब समझोते के मांगे 3 लाख-Best24News

On: May 4, 2022 2:54 AM
Follow Us:

हरियाणा: रोहतक में एक महिला ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। अब महिला ने समझौते के नाम पर 3 लाख रुपये मांगें । पुलिस ने महिला, उसकी धर्म मां और धर्म मां की मां को दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर 80 हजार रुपये लेते काबू कर लिया है।

Rewari: समय पर पहुंचते गोताखोर तो बच जाती जान

ये था मामला: पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले जींद बाईपास क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दी थी कि सिंहपुरा के एक युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी युवक ने शिकायत दी कि महिला दुष्कर्म का केस वापस लेने के नाम पर 3 लाख रुपये मांग रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया, ताकि महिला को पैसे लेते गिरफ्तार किया जा सके।

Rewari:33 दिन से धरने पर बैठी बेटियों की जिद, दाखिला लेकर ही उठेगी
सोमवार को महिला ने पैसे लेने की बात कही, लेकिन समय व जगह नहीं बताई। इस कारण मंगलवार के लिए दोबारा पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तय करवाया। आखिर में तय हुआ कि महिला पांच बजे मानसरोवर पार्क में आएगी। उस समय उसे एक लाख रुपये दे दिए जाएंगे।

3 लाख में हुआ समझोता: बाकी राशि केस वापस लेने के बाद दी जाएगी। योजना के तहत सादी वर्दी में डीएसपी सुशीला व उनकी टीम पार्क में पहुंच गई। साथ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी रहे। जैसे ही युवक ने महिला, उसकी धर्म मां व धर्म मां की मां को पैसे दिए, तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर महिला थाने ले जाया गया। अब बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
Haryana Political news: नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत: हुड्‌डा गुट करेगा शक्ति प्रदर्शन

महिला ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आरोपी युवक ने शिकायत दी थी कि महिला समझौते के नाम पर 3 लाख रुपये मांग रही है। महिला को पैसे लेते गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने महिला, उसकी धर्म मां और धर्म मां की मां को दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर 80 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
-सुशीला, डीएसपी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now