Rewari: सेक्टर छह धारूहेडा थाने का लैंड लाईन फोन एक माह से ठप-Best24news

On: April 20, 2022 5:07 AM
Follow Us:

धारूहेडा: डायल नंबर की सेवाए अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। यहां के सेक्टर छह स्थित लैंड लाईन फोन करीब एक माह से ठप पडा हुआ है।

ऐसे में लोगो को थाने में सूचनाए देने के आदान प्रदान में भारी परेशानी झेलनी पड रही है। सबस ज्यादा दिक्कत तो आपातकालीन यानि रात को होती है। ऐसे मे सूचना कहां और कैसे दे।

गौरतलब है आधा दर्जन गांवो की शिकायतो के लिए सेक्टर छह में थाना बनाया हुआ हैं। दिनरात लोगो की शिकायत फोन पर मिल सके, इसके लिए थाने में लैंडलाईन फोन लगाया हुआ है। यह फोन करीब एक माह से खराब पडा हुआ है।

दिन में तो जैसे तैसे लोग थानाधिकारी के मोबाइल से सूचना देकर काम चला लेते है, लेकिन रात को समय में सूचना देना व लेना बडी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से इस फोन को ठीक करवाने की मांग की हैं। थाना​धिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फोन में तकनीकी खराबी है। इस बाबत बीएसएनएल अधिकारियो को शिकायत की जा चुकी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now