Rewari Crime: नहीं थम रहीं अवैध हथियारो की तस्करी, एक ओर दबोचा-Best24news

On: April 18, 2022 3:46 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले में अवैध हथियारो की तस्करी नहीं रूक रही है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को काबू किया है।

कसौला पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गांव पातुहेड़ा निवासी प्रमोद उर्फ पीके आपराधिक किस्म का है। उसके पास हथियार हैं और वह अपने गांव से इब्राहिमपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ा होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस गांव पातुहेड़ा के इब्राहिमपुर रोड पर पहुंचा, जहां प्रमोद उर्फ पीके ने पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करके उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्‌टा, 4 जिंदा कारतूस व 2 खाली खोल बरामद हुए।

पुलिस ने प्रमोद से पूछताछ शुरू कर दी है। कसौला पुलिस की मानें तो आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आया और चली हुई गोली के खाली खोल को लेकर भी पूछताछ की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि उसने यह गोली कहां चलाई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now