Rewari News: हर दूसरे दिन हो रहा मांगो को लेकर प्रदर्शन… ये कैसी सरकार ?

On: April 12, 2022 1:39 AM
Follow Us:

Rewari News:  कभी बिजली किल्लत… तो कभी पानी किल्लत!  कर्मचारियो की अपनी मांगो को लेकर हर दूसरे दिन प्रर्दशन हो रहा है। सवाल यह है कि यह कोई राजनैतिक खेल है या फिर सुविधाए देने में सरकार फैल है। ऐसा कोई विभाग नही है जिसमें विरोध प्रदर्शन नही हो।

प्रर्दशन कर सौपा ज्ञापन:सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला सचिवालय में ज्ञापन सौंपा गया। Rewari News

 

ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम सालों से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी के दरवाजे खोलेगा। Rewari News

 

इससे कर्मचारियों का शोषण और अधिक बढ़ जाएगा। संगठन की आशंका अब सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन पोस्ट पर कर्मचारी सालों से कार्य कर रहे थे, उनको हरियाणा रोजगार कौशल निगम में समाप्त कर दिया गया है।Rewari News

वहीं निगम की तरफ से पूर्व कर्मचारियों पर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर थोप दी गई है। निगम ने अपने रेट बनाकर कर्मियों के वेतन कम कर दिए हैं। दोहरे पदों पर 11 महीने के लिए आफर लेटर दिए जा रहे हैं। Rewari News

 

नियुक्ति पत्र पर रोक लगा दी गई है। वहीं वेतन की सीमा अधिकतम 30 हजार रुपये निर्धारित की गई है। प्रदेशभर में कार्यरत एक लाख से अधिक कर्मचारियों को इसके आधार पर शार्टलिस्ट करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सालों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को कानून बनाकर पक्का करने की बजाय इससे बचने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल शुरू किया है

 

उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर जिला प्रधान धनराज, महिपाल, सुमित्रा, मनीष कुमार, शेर सिंह दखोरा, राजेंद्र कुमार, नरेश, राजेंद्र, सरोज, राजेश, कर्ण सिंह, राजबाला, रजनी आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now