धारूहेडा: यहां के एक सोसायटी निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत मे महिला अन्नू देवी ने आरोप लगाया है उसका पति एक कंपनी में कार्यरत है तथा आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पहले ही वह कई बार परिजनो को लेकर इस बाबत बातचीत कर चुकी है। लेकिन आए दिन वह छोटी छोटी बातो को लेकर झगडा करता है तथा मारपीट करता है। जब वह विरोध करती है उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी नीतू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













