मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

बहरोड से की थी टैक्सी बुक: पाटोदी मे ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, कार लूटकर फरार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: March 25, 2022 2:15 PM
Follow Us:

Best24News, Haryana:  कापडीवास लोकरा रोड पर कनपटी पर गोली मारकर हत्या (Cab driver shot dead)  किए शव को लेकर खुलासा हो गया है। बदमाशो ने बहरोड से टैक्सी (Texi)  बुक थी। बदमाशों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर शव एक खेत में डाल गए। हत्या की सूचना पाकर जब परिजना मौके पर पहुचे तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने गाडी की ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

मृतक के बड़े भाई डॉ बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि राकेश गुर्जर केशवाना कि एक कम्पनी में मजदूरों को लाने ले जाने का कार्य करता था और बीच के समय में ईको गाड़ी के माध्यम से बुकिंग का कार्य भी करता था। जिसने बुधवार रात को गाड़ी मुख्य फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कर रखी थी। जहां पर रात को करीब साढ़े दस बजे उसने एक दुकान पर बैठ कर चाय पी और उसके बाद वह गाड़ी में आ गया।

यह भी पढ़ें  Haryana के पलवल को मेट्रो से जोड़ने की योजना, जल्द शुरू होगा काम

जहां पर देर रात को अज्ञात लोग आए और गाड़ी बुकिंग कर हरियाणा के पटौदी की तरफ ले गए। वहां बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर शव एक खेत में डाल गए। मृतक के भाई ने बताया कि हत्यारे राकेश की इको कार को भी लूट ले गए।

ऐसे मिली जानकारी: जानकारी बहरोड़ पुलिस थाने से आये फोन के माध्यम से मिली। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उसके भाई की हत्या कर शव डाला गया था। उसके आसपास जब लोगों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि रात ग्यारह बजे तक वह खेत में सरसों निकलवा रहे थे। जो कि सुबह करीब तीन बजे घर गए थे। इस दौरान यहां पर कोई घटना घटित नहीं हुई।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

तेजी से बढ रही ऐसी वारदात: एनसीआर मे ऐसी वारदाते तेजी से बढ रही है। फरवरी माह में गुरुग्राम के एक चालक से धारूहेडा से टैक्सी बुकिंग पर ले गए थे। दूसरे दिन चालक का शव ​भिवाडी मे हत्या किया हुआ था मिला था। बाद मे खुलासा हुआ था कि जिन लोगो ने टैक्सी बुक कि थी उसी गिरोह ने चालक की हत्या की थी। हालाकि धारूहेेडा पुलिस ने भिवाडी पुलिस के सहयोग से इस गुत्त्थी को सुलझा लिया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now