मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

आपके बाथरूम में गैस गीजर है तो सावधान! नहाने गए नवदंपती की मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

On: March 20, 2022 2:41 AM
Follow Us:

Best24News, Haryana: यदि आपके घर में गैस गीजर है तो सावधान हो जाएं। छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बाथरूम में गीजर है तो उसमें वेंटीलेशन की पूरी व्यवस्था करें। अन्यथा यह नुकसान कर सकता है।
करनाल( karnal) जिले के घरौंडा कस्बे में होली खेलने के बाद नहाने गए नवदंपती की बाथरूम मे मौत हो गई। मौत का कारण गीजर मे गैस रिसाव माना जा रहा हैं। जब काफी देर तक फोन नहीं उठा तो नवदंपती को खोजते हुए परिजन बाथरूम में पहुंचे, जहां दोनों बेसुध पड़े थे।
अंधा कानून: हुडदंग की शिकायत करने वाले को ही उठा लाई पुलिस, रात भर रखा लोकअप में, एसपी के पास पहुंचा मामला
दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएसपी मनोज कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार के अलावा क्षेत्रीय विधायक हरविंद्र कल्याण भी मौके पर पहुंचे, जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद घरौंडा के शिवपुरी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जब दोनों की शवयात्रा एक साथ निकली तो हर आंखें नम हो गईं।
मोहब्बतपुर हत्याकांड: आखिर जन्मदाता ने क्यों कर दी बेटियां की हत्या, बाप की आत्महत्या करने से केस हुआ पेचिदा

रेलवे रोड स्थित मिट्ठन स्वीट्स के मालिक मांगे राम के बेटे गौरव (26) की शादी लगभग तीन माह पूर्व सुशील कुमार की बेटी शिल्पा (25) के साथ हुई थी। गौरव अपनी पत्नी के साथ होली खेलने के लिए शुक्रवार को सुसराल आया था।

लगभग डेढ़ बजे होली खेल कर गौरव अपनी पत्नी के साथ वापस अपने घर हरिपुरा मोहल्ला लौट आया। घर आकर दोनों अपने परिजनों से मिले और बाद में पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए। इसके बाद रंग धोने के लिए पति-पत्नी इकट्ठे ही बाथरूम में गए। बताया जाता है कि इसी दौरान बाथरूम में लगे गीजर से गैस रिसाव होने के कारण दोनों वहीं पर बेसुध हो गए।

यह भी पढ़ें  हरियाणवी लघु फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियम लांच; जानिए क्या है खासियत

 

काफी देर तक जब उनकी कोई सुध नहीं मिली तो परिजनों ने फोन पर ही संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर करीब दो घंटे बाद परिजन जब ऊपर पहुंचे तो पति-पत्नी कमरे में दिखाई नहीं दिए। जब परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो गौरव और उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में थे। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली के त्योहार पर नवदंपती की मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और मातम का माहौल छा गया।

परिजनों ने सोचा सो गए हैं दंपति
मृतक के चचेरे भाई योगेश ने बताया कि गौरव और शिल्पी ऊपर वाले कमरे में रहते हैं और माता-पिता नीचे रहते हैं। काफी देर तक नवदंपति की सुध न मिलने पर पहले परिजनों ने सोचा कि दोनों होली खेल कर आए हैं, इसलिए सो गए होंगे। मां जब दोनों को ढूंढते हुए ऊपर पहुंची तो बाथरूम में पानी बह रहा था। जब वह पानी बंद करने गई तो नवदंपती वहां बेहोश मिले।

हरिपुरा मोहल्ला में शुक्रवार को बाथरूम गीजर की गैस चढ़ने से एक नवदंपती की मौत हो गई है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। – दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।

सात जन्मों के बंधन में बंधे और तीन माह बाद साथ ही दुनिया छोड़ चले
होली पर्व पर शुक्रवार को गैस चढ़ने से हुई नवदंपती की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। शनिवार को एक ही साथ जब पति और पत्नी दोनों की अर्थी उठी तो हर आंखें नम हो गईं। तीन माह पहले ही विवाह बंधन में बंधने के साथ ही दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं थीं।
हरियाणा की बेटियां रचेगी इतिहास: तीन बहने विश्व चैपियनशीप में करेंगी भारत का नेतृत्व

यह भी पढ़ें  Haryana: नूंह हिंसा के चलते हरियाणा रोडवेज का संचालन बंद, यहां पढिए रूट!

किसी को क्या पता था कि तीन माह में दोनों दुनिया छोड़ जाएंगे। दोनों के अंतिम संस्कार के बाद भावुक पिता मांगे राम ने कहा कि होली खेलकर लौटने के बाद करीब डेढ़ बजे दोनों पति पत्नी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

जिस घर में सुबह से होली का उल्लास था, वहां शाम होने से पहले ही मातम छा गया। दरअसल होली खेलने के बाद लौटे नवदंपती रंग छुड़ाने के लिए साथ ही बाथरूम में गए। इस दौरान गीजर की गैस से दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को जब दोनों पति-पत्नी की साथ ही अर्थी उठी तो सैकड़ों की संख्या में शामिल परिजन और अन्य लोगों की आंखों भर आईं। सभी की जुबां पर यही बात थी कि तीन माह पहले ही तो दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधे थे, लेकिन शादी के तीन माह बाद ही दुनिया को छोड़ गए।
Honeytrap: दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर रूपए एठने वाले तीन काबू
विदित हो कि लगभग तीन साल के अंतराल में मांगे राम के परिवार ने पूरे शहर में मिठ्ठन हलवाई के नाम से अपनी पहचान बना ली है। मूल रूप से पानीपत के रहने वाले मांगे राम लगभग तीन साल पहले घरौंडा में आए थे। उन्होंने रेलवे रोड पर मिठ्ठन स्वीट्स के नाम से दुकान शुरू की थी।
Rewari News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लगाई 35 हजार की चपत

अपने सरल स्वभाव से उन्होंने पूरे शहर में अलग पहचान बनाई थी। लगभग एक साल पहले अपना मकान भी खरीद लिया था। मकान खरीदने के बाद बेटे गौरव की शादी भी घरौंडा में ही कर दी थी। होली की सुबह तक पूरा परिवार खुश था, लेकिन परिवार को ये मालूम नहीं था कि इतनी जल्द खुशियां गम में बदल जाएंगी। मांगे राम ने बताया कि बेटा गौरव और पुत्र वधू बहुत ही सरल स्वभाव के थे। पुत्र वधू सुबह सात बजे उसे चाय देकर प्रतिदिन आशीर्वाद लेती थी, जिससे मन बहुत खुश होता था।

यह भी पढ़ें  Mausam Update: मानसून 2025 को लेकर बड़ी अपडेट! इस दिन देगा भारत में दस्तक

हरियाणा की बेटियां रचेगी इतिहास: तीन बहने विश्व चैपियनशीप में करेंगी भारत का नेतृत्व
कार्बन डाइऑक्साइड गैस बहुत खतरनाक
गैस गीजर के मैकेनिक अनिल कुमार ने बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड गैस बंद बाथरूम में बड़ी खतरनाक होती है, इसलिए बाथरूम से गैस निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन या वेंटीलेशन होना जरूरी है। गैस गीजर अगर खुले में लगा लें तो बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन बंद जगह में यह खतरनाक है। उन्होंने बताया कि यह गीजर कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है और इंसान भी कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है। यही कारण है कि बंद बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने लगता है। अगर 15 से 30 मिनट के अंदर बचाव नहीं होता तो व्यक्ति की जान जा सकती है।

चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह से चेन खरीदने वाला काबू
ये है बचाव के उपाय

गैस गीजर हमेशा खुले में लगाएं।
बाथरूम में वेंटीलेशन और एग्जॉस्ट फैन होना जरूरी
बाथरूम की छत ज्यादा नीचे नहीं होनी चाहिए
सिलिंडर को बार-बार चेक करना चाहिए
दुर्गंध आने पर मैकेनिक की सलाह जरूर लें
बगैर जानकारी के स्वयं गीजर ठीक न करें
सिलिंडर की पाइप निकाल कर वापस डालते हैं तो लीकेज का खतरा रहता है

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now