मातम में बदली खुशियां: नहर में मिला हत्या किया शव , सजी रह गई बेटी के हाथों की मेहंदी, जानिए किसने की हत्या

On: March 4, 2022 1:43 AM
Follow Us:

Murder in Karnal: हरियाणा: करनाल में दोस्त ने अपने स्वार्थ के लिए उसकी बेटी शादी से एक दिन पहले दोस्त को मोत के (Murder)  घात उतार दिया। यह आरोप लगाया है मृतक की पत्नी पूनम ने। शुक्रवार को उसकी बेटी की बारात आनी थी। पिता की​ मौत के बाद घर में मातम छाया गया है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या (Murder) के आरोप मे मामला दर्ज कर लिया है।

बाइकर्स गिरोह: सरेआम झपटी धारूहेडा मे सोने की चैन

यू हुआ खुलासा: करनाल में आवर्धन नहर में नीरज का शव मिला। शादी से एक​ दिन पिता की हत्या होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने मृतक पिता के दोस्त पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता का दोस्त उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी उम्र ज्यादा होने पर लड़की ने मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उसने सूरज नगर निवासी 40 वर्षीय नीरज कुमार की हत्या (Murder) की है।

पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने (Murder) हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात से नीरज लापता थे। उनकी छोटी बेटी के पति राहुल की शिकायत पर पुलिस ने तब गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ था।
पुलिस चौकी में पिटाई का वीडियो वायरल…एसएचओ ने कहा दोनो लूट व अपहरण है आरोपी

मृतक के भतीजे सचिन और पत्नी पूनम ने बताया कि कपड़ों के सेल्समैन नीरज कुमार से बेटी की शादी के लिए उनके एक दोस्त के साथ बात हुई थी। लेकिन बेटी ने लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण शादी करने से मना कर दिया था। इस पर परिवार की ओर से भी रिश्ते से इंकार कर दिया गया था।
Rewari Candle march: लाठीचार्ज करने के विरोध में रेवाडी में निकाला कैंडल मार्च

इसके बाद लड़की की शादी परिवार ने यूपी में किसी अन्य युवक के साथ तय कर दी थी। जिसकी शुक्रवार को बरात भी आनी थी। उनका आरोप है कि दो दिन पहले मृतक के दोस्त की ओर से धमकी भी मिली थी कि वे इस शादी को नहीं होने देंगे। शादी से एक दिन पहले लड़की के पिता की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रेवाडी सचिवालय को घेरा

एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी गुरविंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर फिलहाल (Murder)  हत्या का केस दर्ज कर लिया है,शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

दोस्त से मिलकर आने की बात कहकर गए थे बहार:
मृतक की भाभी का आरोप है कि बुधवार को नीरज यूपी में भी अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटकर आए थे। वे भी साथ थी। शाम को जब घर पहुंचे तो शाम साढ़े छह बजे उनके उसी दोस्त का फोन आया। नीरज घर के अंदर भी नहीं गए और कहा कि अभी मिलकर वापस आता हूं लेकिन वे रात तक वापस नहीं आए। पुलिस में शिकायत भी दी तो गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। मृतक की दो बेटियां और एक 11 साल का बेटा है। छोटी बेटी की शादी भी सात माह पहले हुई है। अब बड़ी बेटी की शादी होनी थी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now