रेवाडी सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया झाड़ू प्रदर्शन

On: February 26, 2022 8:37 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान महेंद्र सिंह चांवरिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से बार-बार वादे करके वादाखिलाफी कर रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द नहीं माना तो वह कड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें समान काम, समान वेतन लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार निगम को बंद करना है।

इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान मृत्यु होने वाले कर्मचारियों के स्वजन को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगे हैं। इस मौके पर जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल, अजीत कुमार, पूर्ण सिंह, शिवा, रतीश बागड़ी, सुशीला, बीना, गीता, माया आदि मौजूद रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now