मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में 5 मिनट के भीतर 12 धमाके, यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइटे लौटी वापस

On: February 24, 2022 7:44 AM
Follow Us:
Russia-Ukraine War: लंबे तनाव के बाद रूस ने बृ​​हस्पतिवार को यूक्रेन (Ukraine)पर हमला बोल दिया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने टेलिविजन पर हमले का ऐलान किया। इतना ही नहीं, यह कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेस की तरफ था।
Cyber Crime : साइबर ठगी होने पर डायल करें 1930, पैसा आएगा वापिस

 

05 मिनट में 12 धमाके: यूक्रेन में 5 मिनट के भीतर 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।
वाहन पार्किंग के नाम लूट: रेवाडी में प्रतिदिन ले रहे एक से डेढ हजार रूपए

हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूसी विमानों को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए।
रचनाकार नंदिनी को पंचकूला में सीएम करेंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें  सीमा हैदर व सचिन की बिगडी तबीयत, जानिए कहां तक पहुंची जांच

थोड़ी देर बाद यूक्रेन ने एक और बयान जारी किया। यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से… रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।
Haryana crime: देह व्यापार मे भांडा फोड: तीन युवती व तीन युवक काबू

 

ukren rusia

यूक्रेन-रूस युद्ध से जुड़े कुछ जानकारी..

यूक्रेन के गृह मंत्री ने कहा कि रूस के हमले में कीव में एक की मौत हुई है और एक घायल है। पूरे यूक्रेन में बमबारी जारी है।
रूस ने कहा- हमने यूक्रेन के एयरबेस और एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है। पूर्वी यूक्रेन में दो गांवों पर कब्जा भी किया।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहांस्क में 5 रूसी एयरक्राफ्ट और एक हेलिकॉप्टर मार गिराया।
यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से… रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर इलाकों पर हमले जारी हैं।
यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है। फ्लाइट को नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM भेजा गया था यानी फ्लाइट के दौरान खतरे की आशंका जाहिर की गई थी।
यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया गया।

यह भी पढ़ें  सावधान! फुलेरा–रेवाड़ी–मदार ट्रेन रद्द रहेगी आज

 

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ घोषित

ukr

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से रूस के सैन्य अभियानों के बीच शांत रहने की अपील की है। वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की है और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर व बॉर्डर गार्ड्स पर हमले कर रहा है।

जेलेंस्की ने कहा कि हम अपने देश के पूरे क्षेत्र में मार्शल लॉ लागू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की और वाशिंगटन ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “आप सभी को घबराने की जरूरत नहीं है। हो सके तो घर पर रहें। हम काम कर रहे हैं। सेना काम कर रही है। रक्षा और सुरक्षा का पूरा क्षेत्र काम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें  Delhi News: दिल्ली की हवा जहरीली, MCD ने प्रदूषण नियंत्रण में कसी कमर, भारी जुर्माने की तैयारी

 

क्या है मार्शल लॉ 
मार्शल लॉ एक नागरिक सरकार की बजाय सेना की ओर से लागू होने वाला कानून है। आमतौर पर देश में किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में इसे लागू किया जाता है। किसी संकट की प्रतिक्रिया में या फिर कब्जे वाले क्षेत्र को नियंत्रण में लेने के लिए किसी देश में मार्शल लॉ घोषित किया जाता है। मार्शल लॉ घोषित होते ही नागरिक स्वतंत्रता और उनके मूल अधिकार एक तरह से रद्द हो जाते हैं। ऐसे में नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े मूल अधिकार जैसे कि मुक्त आवाजाही, बोलने की स्वतंत्रता, अनुचित खोजों से सुरक्षा और बंदी प्रत्यक्षीकरण कानून पर पाबंदी लगा दी जाती है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now