मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Khelo India Youth Games 2021:पोस्टपोन हुए गैंंस होगे मार्च में, 8 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेगे भाग

On: February 15, 2022 2:35 AM
Follow Us:

Khelo India Youth Games 2021: कोरोना के कारण पोस्टपोन हुए खेलों की एक बार फिर होने की उम्मीद जगी है। खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन मार्च माह के अंत तक हो सकता है। पहले यह गेम्स 4 फरवरी से 14 फरवरी तक होने थे, लेकिन कोरोना के कारण साई ने जनवरी में इसे पोस्टपोन कर दिया था।Rap by holding Sadhvi : महेंद्रगढ में साध्वी को बंधक बनाकर किया चार दिन तक रैप

अब मार्च के अंत तक करवाने के लिए सभी तैयरियां पूरी कर ली गई हैं। यह निर्णय मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की कार्यकारी समिति की तीसरी बैठक में लिया गया।
हालांकि तिथि पर अंतिम निर्णय केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परामर्श के बाद लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि खेलों इंडिया गेम्स के लॉन्च समारोह का आयोजन कोविड-19 के नियमों की अनुपालना करते हुए किया जाए।
DLEd Exam :ह​रियाणा में 24 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा आज, नकल रोकने के लिए 48 उड़नदस्ते का गठन

उन्होंने कहा कि जैसा कि अब कोरोना महामारी की लहर में कमी आई है और स्थिति सामान्य हो रही है, इसे देखते हुए तथा अप्रैल माह में विद्यार्थियों की परीक्षाओं के मद्देनजर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मार्च माह के अंत तक कराया जाना उचित होगा। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन ने खेलों के आयोजन की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया।
गुंडागर्दी: घर जाकर व्यापारी की पत्नी को दी धमकी, कोर्ट में गवाही देने गया तो जिंदा वापस नहीं आएगा

बैठक में बताया गया कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। खेलों के आयोजन के लिए बहुउद्देशीय हॉल, मैदान, ट्रैक इत्यादि के मरम्मत और नव निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन:
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे कि गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग भी शामिल हैं।
ये प्रतियोगिताएं पांच स्थान पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करवाई जाएंगी। इन खेलों में देश के 18 वर्ष आयुवर्ग तक के 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now