Weather Update: 18 और 19 फरवरी को छांएगें आंशिक बादल

On: February 14, 2022 3:05 AM
Follow Us:
सुबह हल्की ठंडक के बीच धूप निकलने से बढी तपिश

Weather Update : मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से आसमान साफ होने और हवा की गति कम होने से अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यही स्थिति रही तो जल्द ही गर्म कपड़े संदूकों में बंद हो जाएंगे। पिछले तीन दिनों से मौसम में पूरी तरह गर्म की स्थिति बनी है।

राम रहीम बडा अपराधी नहीं, फरलो को लेकर हरियाणा सरकार ने दिया जबाव

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क और तेज धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की हवा चलेगी। पिछले तीन दिनों के दौरान वातावरण में नमी भी गायब होने लगी है।

सोमवार को सुबह हल्की ठंडक के बीच जल्द ही धूप निकलने से धूप की तपिश बढ़ती गई। ज्यादा देर तक धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। मौसम की यही स्थिति रही तो आगामी एक सप्ताह में अगेती सरसों की कटाई आरंभ हो सकती है। इसके अलावा खेतों में खड़ी सरसों पकाव पर है। गेहूं में भी बालियां अच्छी स्थिति में है।
Cyber crime: आर्मी चीफ के नाम पर रेवाडी के ट्रांसपोर्टर से 87 हजार की ठगी

 

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सुबह का तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तो धूप की तपिश फसलों को पकाने में मददगार साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को आंशिक बादल छाने की संभावना है। हवा के रुख पर स्थिति निर्भर रहेगी। पांच दिन पहले पहुंच चुका है

26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान: पिछले दो माह के दौरान रविवार को इस मौसम का सर्वाधिक अधिक रहा है 26.5 डिग्री सेल्सियस। हालांकि, आठ फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में गिरावट आना आरंभ हुआ था। न्यूनतम तापमान में कमी रहने से दिन में निकलने वाली धूप सुहावनी लगती थी। अब दिन में ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो रहा हे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now