Accident: बस और ऑटो की भिड़ंत: चालक सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत

On: January 28, 2022 1:22 AM
Follow Us:

रेवाडी: शहर के पटौदी रोड पर रात को जवाहरलाल नेहरू कैनाल के समीप बस और ऑटो की भिड़ंत में चालक सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 यात्री घायल हो गए।

Crime: कार में लिफ्ट देकर बंधक बनाकर 1.50 लाख रूपए लूटने वाला काबू

सदर थाना पुलिस ने बताया किशहर के झज्जर चौक से एक ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी जैतपुर यात्रियों को लेकर अपने गांव जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंभावास निवासी दुष्यंत कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी रेवाड़ी में मजदूरी के लिए आया था। शाम को घर लौटते समय झज्जर चौक से जैतपुर को जाने वाले ऑटो में सवार हो गया।

Rewari Crime: लिफ्ट देकर चाकू से घायल कर मोबाइल व बैग छीनने वाले आरोपित काबू

डोहकी के पास हुई भिंडत: ऑटो जब डोहकी गांव के समीप नहर पर पहुंचा तभी एक बस के चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना के मौके पर चीख-पुकार मच गई और इसके बाद वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और उस सहित अन्य घायलों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने चालक राजेश के अलावा इसी गांव के सुभाष चंद को उपचार के बाद रेफर कर दिया।

मांगो को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओ का धरना जारी, कहा, मर जाएंगे , लेकिन झुकेंगे नहीं

परिजन एक को पीजीआई और दूसरे को निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा दुष्यंत, सुखराम एवं यूवी निवासी वीरपाल घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now