नपा धारूहेड़ा में कार्यकारी चेयरमैन सत्यनारायण व कापडीवास में पूर्व विधायक के भतीजे ने किया ध्वजारोहण

On: January 27, 2022 4:24 AM
Follow Us:

धारूहेडा: 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नपा कार्यालय धारूहेड़ा में कार्यकारी चेयरमैन सत्यनारायण ने ध्वजारोहण किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि हमें अपने देश को परम वैभव तक ले जाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे कार्य करने चाहिए और अपनी सभ्यता संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। हमें अपने आसपास राष्ट्रविरोधी तत्वों और विचारों का विरोध करना चाहिए। राष्ट्र हित के लिए जो विषय हैं वे हमें अपनाने चाहिए।

एनएलसी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती: 15 फरवरी तक करे आनलाईन अप्लाई

इस मौके पर नपा सचिव अनिल कुमार, बिल्डिंग निरीक्षक नवल किशोर, जेई दीपक, पाषर्द राहुल जोशी, राजू, कृष्ण यादव, राजबीर, धर्मबीर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Rewari covid update: बुधवार को मिले 81 केस, मीरपुर टॉप पर, धारूहेडा में एक भी केस नहीं


कापडीवास में मुकेश यादव ने किया ध्वजोहण

kps
धारूहेडा+ 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कापडीवास में रेवाडी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास के भतीजे समाजसेवी मुकेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कर्मचारियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now