मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Winter News Rewari: मंगलवार को पडी कडाके की ठंड, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

On: January 25, 2022 6:28 AM
Follow Us:

रेवाडी : औद्योगिक कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को घने कोहरे की चादर छाई हुई है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का दिनचर्या के अनुरूप कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। काम धंधे पर जाने वाले लोग भी घरों से देर सवेरे ही निकल रहे हैं। सड़कों पर भी वाहनों को धीमी गति से हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
वहीं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ठंड व कोहरे के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को फसल खराब होने का भय सता रहा है। अगेती सरसो की फसल लगातार कई दिनो से हुुई बारिश धरती में पसर गई है। किसानों को सरसों की अगेती फसल में ओस पड़ रही, जिससे रोग लगने का अंदेशा है। इधर शीतलहर भी है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक से दो दिन तक इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहने के आसार हैं। धूप निकलने से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। इसके साथ ही रात तापमान में गिरावट की संभावना है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now