जवान की पत्नी का 5 हजार रुपए नकदी व जेवरात सहित पर्स ट्रेन से चोरी

On: January 25, 2022 2:52 AM
Follow Us:

रेवाडी: ट्रेनो में चोरियां कम नहीं हो रही है। आये दिन चोर ट्रेन में भी सवारियो को पर्स व सामान चुरा ले जाते है। ट्रेन में पुलिस सुरक्षा के बावजूद चोरी नहीं थम रही है। एक बार फि चोर दिल्ली से जोधपुर जा रहे सेना के एक जवान की पत्नी का शातिर चोर एसी कोच से पर्स चोरी कर ले गए चोरी की यह घटना 1 जनवरी को हुई जिसकी शिकायत जवान ने जोधपुर पहुंचकर दर्ज कराई। जीरो नंबर एफआईआर के आधार पर रेवाड़ी जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जोधपुर जिला के गांव विष्णुनगर खेतासर निवासी जगदीश बिश्नोई ने बताया कि 1 जनवरी को वह अपनी पत्नी कविता बिश्नोई के साथ दिल्ली से जोधपुर जा रहे थे।

पति-पत्नी की अलग-अलग सीट होने के कारण उनकी पत्नी उनकी सीट पर सोई हुई थी और उन्होंने अपना पर्स भी सिर के नीचे लगाया हुआ था। जब ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, 5 हजार रुपए, एक जोड़ी पायजेब, आधार कार्ड, डिपेंडेंट कार्ड, मोबाइल था। उन्होंने जोधपुर पहुंचकर मामले की शिकायत जीआरपी को दी। जोधपुर जीआरपी ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर रेवाड़ी जीआरपी को भेज दी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now