उर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन करे 10 फरवरी तक

On: January 21, 2022 12:40 PM
Follow Us:

पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये की राशि का प्रावधान
रेवाड़ी 21 जनवरी: राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा बिजली खपत को कम करने के उद्देश्य से वर्ष 2020-21 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरुस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये तक के पुरुस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक लाभार्थी 10 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Rewari News: गर्भपात कराने वाली महिला व मेडिकल स्टोर संचालक काबू


एडीसी एवं मुख्य परियोजना अधिकारी आशिमा सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के नए-नए उपकरण के अस्तित्व में आने के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ रही है, लेकिन बिजली बनाने के परम्परागत स़्त्रोत भी उसी तेजी से घटते जा रहे है। ऐसे में उर्जा संरक्षण के लिए सौर उर्जा का उपयोग ही उर्जा संरक्षण का साधन है। सरकार द्वारा उर्जा संरक्षण को बढावा देने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। सरकार के निर्णय के अनुसार बड़े औद्योागिक व व्यवसायिक संस्थानों (एक मैगावाट से अधिक लोड के उपभोक्ता को) पुरस्कार राशि के तौर पर सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाऐगा।

Rewari News: 25 जनवरी को मनाया जाएगा 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस : डीसी


श्रीमती सांगवान ने बताया कि पंजीकृत एम.एस.एम.ई औद्योगिक संस्थान (बडे औद्योगिक व छोट औद्योगिक) जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड सहित व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा जिनका कनेक्टेड लोड 500 किलोवाट से एक मेगावाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा जिनका कनेक्टेड लोड एक मेगावाट या इससे अधिक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड दी जायेगी।

Rewari news: बैंकों व एटीएम पर गार्ड नहीं तो बैंक अधिकारियों पर गिरेगी गाज


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार के व्यावसायिक भवन जैसे शॉपिंग मॉल/प्लाजा/हॉटल/अस्पताल/कॉर्पोरेट/रिसॉर्ट इत्यादि में जिनका कनेक्टेड लोड एक मेगावाट या इससे अधिक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से एक मेगावाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड दी जाऐगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी भवन व ऑफिस जिन्होंने जीआरआईएचए, ईसी,बीसी, ग्रीन बिल्डिंग के मानको पर भवन बनाये है तथा जिनका कनेक्टेड 500 किलोवाट या इससे अधिक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा जिनका लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है.

Rewari News: कुपोषण मुक्त अभियान के तहत अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड सहित दी जाऐगी। सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूल, कॉलेज, विश्वविधालय, शैक्षिण संस्थान इत्यादि, जिनका कनेक्टेड लोड 30 किलोवाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा जिनका लोड 100 किलोवाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड दी जाऐगी।

INSO news: इनसो की कार्यकारिणी गठित, छठी बार आईजीयू के प्रधान बने रवि


एडीसी ने बताया कि उर्जा सरक्षंण, अक्षय उर्जा व उर्जा की बचत हेतु नई तकनीक व अविष्कारों में प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपये, प्रश्स्ति पत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड सहित दी जाऐगी। सर्वश्रेष्ठ उर्जा लेखा परीक्षा/ग्रीन बिल्डिंग/ईसीबीसी कार्यान्वयन फर्म/एजेंसियों मे प्रथम व द्वितीया स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड दी जाऐगी। इच्छुक लाभार्थी अपने आवेदन 10 फरवरी 2022 तक कार्यालय में जमा करवाए व इस योजना की अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नवीन एवं नवीनीकरणीय उर्जा विभाग से संपर्क कर सकते हंै।

कार्यकारिणी

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now