मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

राजस्थान से भागी दो नाबालिगो ने हरियाणा मे र​चाई शादी.. पुलिस ने पकडा तो हुआ खुलासा

On: January 15, 2022 5:18 AM
Follow Us:

राजस्थान: राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का मामला कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ हहै। एक साल पहले दो सहलियो में ऐसे दोस्ती हुई कि दोनों ने नवंबर 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। घर वालों को इस बारे में पता नहीं था, पिछले दिनों जब हरियाणा में पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो लड़कियों ने शादी करने का खुलासा किया।

ममता नायक चूरू के रतनगढ़ की और कृष्णा नायक हरियाणा की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी में होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। वहीं परिवार का कहना है कि किसी ने जादू-टोना करा दिया है। चूरू में यह पहला लेस्बियन(समलैंगिक) रिलेशनशिप का मामला सामने आया है।

Rewari: कोरोना की मार: घाटे में चल रही रोडवेज, कई रूट की बसों का हुआ संचालन बंद

राजस्थान भागकर हरियाणा में शादी की
चूरू के रतनगढ़ पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि रतनगढ़ और हरियाणा की रहने वाली लड़कियां रिश्तेदार हैं। 14 नवंबर को ममता नायक के पिता बंशीलाल नायक ने बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। तलाश करते-करते लड़की के हरियाणा में होने का पता चला। ममता के माता-पिता के साथ पुलिस वहां पहुंची तो दोनों ने बताया कि वे 12 नवंबर 2021 को घर से भागकर हरियाणा के फतेहाबाद में शादी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: सीहा स्कूल में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

ऐसे हुआ खुलासा: आदमपुर पुलिस थाने में बेटी के साथ उसकी प्रेमिका भी थी। वहां दोनों ने खुलासा किया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर ली है। रतनगढ़ पुलिस 10 जनवरी को दोनों को पकड़कर लेकर आई। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को साथ जाने दिया। लड़कियां वापस हरियाणा चली गईं हैं।

crime: चोर आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे ..स्टेट हॉकी खिलाड़ी स्नेचिंग आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा

एक साल पहले दोनों की बदली दोस्ती प्यार में :
एएसआई ने बताया कि हरियाणा की रहने वाली 22 साल की कृष्णा एक साल पहले रतनगढ़ में अपनी बहन के ससुराल आई थी। उसकी बहन की 18 साल की ननद ममता के साथ दोस्ती हो गई। बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर घर से भागकर फतेहाबाद में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हरियाणा के जींद में साथ रहने लगीं।

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में मिला 3 किलो का IED बम, ढाई धंटे के बाद हुआ डिफ्यूज

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कागज बनवाए
पुलिस के मुताबिक ममता नायक ने कहा कि वह स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है। वहीं कृष्णा ने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ-साथ पुलिस और अधिकारियों ने दोनों को समझाया, मगर वे नहीं मानीं। एएसआई ने बताया कि लड़कियों ने हरियाणा में लिव इन रिलेशनशिप के कागज बनवाए हैं। इनके पास शादी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है।

सराहनीय पहल: श्री श्याम सेवा समिति ने कराया 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह

 

यह भी पढ़ें  Dharuhera: पिकअप से मोबाइल व 60000 नकदी चोरी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now