मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: कोरोना की मार: घाटे में चल रही रोडवेज, कई रूट की बसों का हुआ संचालन बंद

On: January 15, 2022 3:42 AM
Follow Us:

रेवाडी: प्रदेश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है, जिसके चलते लोग यात्रा करने से भी बचने लगे हैं। स्थानीय रोडवेज डिपो में पिछले एक पखवाड़े के दौरान सवारियां घटने के कारण आधा दर्जन के करीब रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से इन बसों को अन्य रूटों पर भेजा जा रहा है ताकि आर्थिक रूप से विभाग को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके।

Covid Update haryana : प्रदेश में शुक्रवार छह की मौत, विज ने ली बैठक, होम आइसोलेशन की भेजी जाएगी किट

करीब एक पखवाड़ा पूर्व जहां रोडवेज डिपो की बसें प्रतिदिन 42 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती थीं, जोकि अब घटकर 37 हजार किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंच गई हैं। वहीं रोडवेज की कमाई लगभग 14 लाख रुपये प्रतिदिन थी, लेकिन कुछ रूट बंद होने के कारण यह घटकर 10 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है।

Covid Update haryana : प्रदेश में शुक्रवार छह की मौत, विज ने ली बैठक, होम आइसोलेशन की भेजी जाएगी किट

बंद हुआ बसों का संचालन: सवारियां घटने के चलते रोडवेज प्रबंधन की ओर से शिमला, जम्मू-कटरा, जालंधर, हरिद्वार, मीरपुर, आकेड़ा, बिलासपुर-पटौदी रूट की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़, धवाना, चीताडूंगरा सहित कई रूटों पर बसों के फेरे भी घटा दिए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और बसें कम हो सकती हैं, क्योंकि कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ने के साथ ही अन्य राज्यों की तरफ से भी धीरे-धीरे पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें  Noida National Boxing: गोल्ड के लिए हरियाणा की 14 मुक्केबाज बेटियां दिखाएंगी दम

 

सवारियां नहीं होने के कारण कुछ रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया है। बसों को खाली चलाने से विभाग को तो नुकसान ही होना है। जो बसें बंद की गई हैं उन्हें अन्य रूटों पर भेजा जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को भी आपरेशनल स्टाफ के साथ बैठक भी की गई है।
रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक रोडवेज

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में मिला 3 किलो का IED बम, ढाई धंटे के बाद हुआ डिफ्यूज

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now