Rewari crime: अवैध हथियार के दो बदमाश काबू… जानिए कहां से लाते थे हथियार

On: January 11, 2022 11:42 AM
Follow Us:

रेवाडी: जिले मे अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त तेजी से हो रही है। हर दूसरे या ​तीसरे दिन पुलिस कही न कही से ऐसे गिरोह से जुडे बदमाशो का काबू कर ही लेती है। एक बार फिर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जनो को काबू कर दो देशी कट्टे बरामद किए हैं .

Crime news: लालच ने उद्योगपति को भिजवाया सलाखों के पीछे, जानिए कैसे हुआ से सब खेल

आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मुण्डावर निवासी विशाल व चील घटाल निवासी हन्नी वके रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी एक युवक बणीपुर चौक के पास खड़ा है। जो हथियार बेचने की फिराक मे हैं। टीम ने मौके पर जाकर आरो​पी को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी तो उसके पास एक देशी कट्टा मिला।

Rewari news: कल्याणकारी योजनाओं से 1076 व्यक्ति हुए लाभांवित, जानिए क्या क्या है योजनाएं

वही सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि से धारुहेडा रोड पर सेक्टर 4 के कट पर नाकाबंदी करके अवैध देशी रिवाल्वर सहित आरोपी चील घटाल निवासी राहुल खान को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसे यह देशी रिवाल्वर उसके भाई हन्नी ने लाकर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हन्नी को काबू कर लिया हैं आरोपित हन्नी पर भिवाडी पर चोरी व लूटपाट के मामले दर्ज है। हन्नी यूपी से हथियार लाकर कंमीशन पर एनसीआर में सप्लाई करता है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now