हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन: दो टूक जबाव: बकाया फीस का भुगतान नहीं, 134 ए के दाखिले नहीं

On: January 7, 2022 4:12 PM
Follow Us:

रेवाड़ी : हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से नाहड़ और खोल खंड में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने की।

राजस्थान : कमरे में आ रही थी चिल्लाने की आवाज, महिला ने दरबाजा खोला तो होश उड गए…

बैठक में दोनों खंड के अधिकांश निजी स्कूलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि नियम-134ए के तहत दाखिले तभी दिए जाएंगे, जब सरकार पिछले बकाया फीस का भुगतान कर देगी। इसके अलावा जो लोग गलत आय प्रमाण पत्र बनवा कर इसका लाभ उठा रहे हैं, उनकी जांच कर उन पर सख्त कार्यवाही करेगी।

Rewari Crime: नशीला पदार्थ बेचता काबू, 3.19 ग्राम स्मैक बरामद

इसी प्रकार सभी ने आठवीं की बोर्ड परीक्षा करवाने का भी खुल कर विरोध किया और कहा कि कोई भी सीबीएसई से संबंधित निजी स्कूल इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा। वहीं, जिन बच्चों का दाखिला हाईकोर्ट के निर्देशों के खिलाफ जाकर सरकारी स्कूलों में बिना एसएलसी के किया गया है, उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए तथा उन बच्चों को वापस भेजा जाए या उन्हें एसएलसी जमा करने के निर्देश दिए जाएं।

महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना रहा ‘ग्रामीण आजीविका मिशन’ : SDM

रामपाल यादव ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चला रही है। इसलिए सभी को मिलकर अपने हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़ना होगा। हम गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने के खिलाफ नहीं है पर सरकार उसका भुगतान समय पर करें तथा जांच करके उचित लाभार्थियों को चुना जाए।

Rewari News: सैनिक सम्मान के साथ हुआ शहीद सूबेदार मेजर शमशेर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार

उन्होंने कहा की हम आरटीई के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को पढ़ाने के लिए भी तैयार हैं, मगर हमें समय पर उचित भुगतान किया जाए। पहले भी निजी स्कूल एसोसिएशन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी है। इस मौके पर श्रीभगवान, संदीप यादव, देवेंद्र शर्मा, पुनीत, रमेश शर्मा, सुरेंदर सिंह, पवन कुमार, अजीत कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार, राय सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, जगदेव, अनिल मुखीजा आदि उपस्थित रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now