Haryana News: किसानों की समस्या हल करने में मदद करेगी भाकियू: चढूनी

On: January 7, 2022 1:26 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक नई अनाजमंडी स्थित किसान भवन में जिला प्रधान समय सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक में उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, कोसली हलका प्रधान सवाचंद नंबरदार, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश, जाटूसाना ब्लाक प्रधान भूपेंद्र सिंह राठी, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नी लाल यादव व कमल आदि मौजूद रहे।

Political news Haryana :उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला धारूहेडा में 9 जनवरी को

 

बैठक में सभी पदाधिकारियों से विचार-विर्मश के बाद जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि किसानों को वर्तमान में बेसहारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि व फसल बीमा में गड़बड़ी, खराब फसल के पात्र किसानों को दावा राशि समय पर प्राप्त नहीं होना, बिजली बिलों में गड़बड़ी, अधिक राशि के बिजली बिल प्राप्त होना, रेवन्यू के अधिकारियों व पटवारी का समय पर उपलब्ध नहीं होना सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Rewari News: सैनिक सम्मान के साथ हुआ शहीद सूबेदार मेजर शमशेर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार

किसानों की समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारी दैनिक रूप से किसान भवन में उपस्थित रहेंगे। निकट भविष्य में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिसमें रात्रि के समय किसानों की समस्याएं सुनने के लिए संगठन के सदस्य किसान भवन में उपलब्ध रहेंगे। जिले के किसान अपनी समस्या लेकर किसान भवन में संगठन के पास सकते है। संगठन द्वारा किसानों की समस्याओं का हल कराया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now