मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: अनपढ महिला: तस्करी से कमा रही हर साल लाखों रूपए, 20 लाख की हेरोइन के साथ दबोची

On: January 3, 2022 2:13 AM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश में नशा बेचने का कारोबार तेजी से फैल रहा है। मोटी कमाई के चलत आजकल महिलाए भी इस धंध में जुडने लगी है। पुलिस ने रोहतत शहर में एक महिला से पुलिस ने 42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। रोड किनारे खड़ी महिला हेरोइन को बेचने की फिराक में थी। इसी बीच आई पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिर अधिकारी को बुलाकर उससे हेरोइन बरामद की गई। थाना रोहतक शहर पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Covid update rewari: फिर फूटा कोरोना का बम: रेवाडी में एक ही दिन में आए 8 केस

अनपढ़ है महिला:
एएसआई रोहताश ने आरोपी महिला पर केस दर्ज करते हुए बताया है कि शनिवार रात जब वह टीम के साथ गश्त पर थे तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि शमशान घाट रोड पर एक महिला नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए खड़ी है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो महिला वहां से भागने लगी। महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को पकड़ा। उसके बाद गजेटेड अधिकारी को सूचना दी गई। मौके पर आए उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र के सामने महिला से महिला कॉन्सटेबल ने एक पुड़िया बरामद की। पुड़िया में हेरोइन मिली, जिसका वजन 42 ग्राम निकला। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह अनपढ़ है, और तस्करी का काम पैसों के लिए करती है।

डिप्रेशन महिलाओ के इलाज के लिए जुगनू क्लब चलाऐगा अभियान, गोद लेगा 5 गांव

बाजार में लाखों की कीमत
मामले में महिला पर केस दर्ज कराने वाले एएसआई रोहताश ने बताया कि महिला से मिली 42 ग्राम हेरोइन की बाजार में कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा की होगी। हेरोइन की आमतौर पर कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए प्रति किलो होती है। महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ कर अन्य अरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। वह किसे हेरोइन बेचने के इंतजार में थी इसका पता लगाया जाएगा।

डायल-112 ने बाइक सवार घायल को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस टीम ने बचाई जान

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now