कहीं आपका सर्टिफिकेट जो फर्जी नहीं… जानिए और पहचानिए

On: December 30, 2021 2:44 AM
Follow Us:

सातवी पास युवक ने सरकारी वेवसाईट हेक कर 1100 प्रमाण पत्र किए जारी
एक नहीं 6 राज्यों के जन्म-मृत्यु के जाली सर्टिफिकेट जारी
एक सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर लिए 200 रूपए
हरियाणा: हांसी शहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैकर्स सिर्फ 7वीं पास हैं। इन आरोपियों ने सरकारी वेबसाइट हैक करके 6 राज्यों के 1100 से भी ज्यादा लोगों के जन्म-मृत्यु के जाली सर्टिफिकेट जारी कर दिए। साथ ही एक सर्टिफिकेट के 200 रुपए वसूले। इस बात का खुलासा हांसी पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में हुआ। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रिठाइयां निवासी निर्भय व प्रयागराज निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

नपा ने करवाई मुनादी, डोज नही तो कार्यालयों में एंट्री बंद

हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बताया कि आरोपियों ने हांसी के सिविल अस्पताल की वेबसाइट को हैक करके जाली सर्टिफिकेट जारी किए थे। जाली सर्टिफिकेट जारी करने के लिए बकायदा इन्होंने सोशल साइट पर एक विज्ञापन तक जारी कर दिया था। अक्टूबर 2021 में हांसी सिटी थाना पुलिस ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के चीफ रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू की थी।

भाजपा नेता से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नही देने पर सरेआम चोराहे पर गोली मारने की धमकी

जांच के दौरान साइबर टीम की मदद से आरोपियों के लैपटॉप का आईपी एड्रेस आदि ट्रेस करके उनको उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अब आरोपियों से जुड़े उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपियों से लैपटॉप, स्कैनर व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों का नेटवर्क लगभग 6-7 राज्यों से जुड़ा हुआ है।

नियम 134-ए के तहत दाखिलों में किसी प्रकार की देरी ना करें निजी स्कूल : डीसी

किस किस जिले मे जारी किए सर्टिफिकेट: ने हरियाणा में हांसी, रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, पंचकूला, सोनीपत, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में भी फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए हैं। पुलिस इनके द्वारा जारी किए गए फर्जी सर्टिफिकेट का डाटा तैयार करवा रही है, ताकि उन्हें रद्द किया जा सके।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now