Accident: सडक हादसे मेंं बुजुर्ग व श्रमिक की मौत

On: December 28, 2021 3:14 AM
Follow Us:

रेवाडी: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर मालपुरा और भवाड़ी मोड़ के समीप हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई।

Cheating : एटीएम चोरी कर 80 हजार की ठगी, दोस्तो पर शक


मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका 50 वर्षीय चाचा रामअवतार गांव जलियावास में भैंस देखने के लिए गांव निवासी सूबेसिंह के साथ गया था। शाम को बारिश होने के बाद सूबेसिंह के साथ वापस अपने घर आ रहे थे।

Loot: आटो चालक से मारपीट कर नकदी व एटीएम कार्ड छीना


गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक को भवाड़ी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उनके चाचा नीचे गिर गए और वाहन से कुचले गए। इसके बाद उनके चाचा को एंबुलेंस के जरिए ट्रामा सेंटर में पहुंच गए यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

DTP: गोकलगढ व गंगायचा अहीर में चला डीटीपी का पीला पंजा


कार की चपेट आने से बाइक सवार की मौत
धारूहेडा: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर मालपुरा के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार धारूहेड़ा का रहने वाला था। थाना धारूहेडज्ञ पुलिस को दी शिकायत में भूप विहार निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह कंपनी से आ रहा था। मालपुरा कट के समीप पहुंचा तो पेट्रोल पंप के समीप गुड़गांव की तरफ से आ रही कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे धारूहेडा भर्ती करवाया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now