मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Chandigarh MC Result 21 update: 23 के नतीजे घोषित, 10 सीटों पर आप का कब्जा

On: December 27, 2021 7:30 AM
Follow Us:

चंडीगढ़: चंडीगढ की 35 में से 23 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। 23 में से 10 सीटों पर आप ने कब्जा कर लिया है। 7 सीटों पर भाजपा और 5 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अकाली दल की झोली में 1 सीट आई है।

वार्ड 15 से जीते आप के रामचंद्र यादव :
वार्ड नंबर-15 (धनास) में आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोटों से हरा दिया। भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। यहां भाजपा से वर्तमान पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति पप्पू शुक्ला खड़े हुए थे। यह सीट गंवाना भी भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

हीरा नेगी हारीं:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सीट से चुनाव लड़ रहे विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला चुनाव हार गए। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गईं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कैंथ भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में बीटेक की छात्रा ने किया सुसाइड, BML मुंजाल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे से लटका​ मिला शव

गुरबक्श रावत जीती:
2788 वोटों से वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस उमीदवार गुरबक्श रावत जीती
जीत से गदगद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

वार्ड नंबर 31 से आप जीती:
वार्ड नंबर 31 से आप के लखबीर सिंह जीते। वार्ड नंबर-3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोटों से हरा दिया है। दिलीप शर्मा दूसरी बार लगातार पार्षद बने हैं। इस वार्ड में सेक्टर-26, बापूधाम का इलाका आता है। आम आदमी पार्टी के कमल कुमार (यैंकि कालिया) तीसरे नंबर पर रहे हैं।

वार्ड नंबर तीन से भाजपा आगे:
वार्ड नम्बर तीन से बीजेपी के दलीप शर्मा 90 वोट से जीते। उन्हें 3220 वोट मिले हैं। कांग्रेस के रवि कुमार को 3130 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप प्रत्याशी कमल कुमार को 2660 वोट मिले।

यह भी पढ़ें  झूठा निकाला रेवाड़ी के सेक्टर चार में लूट का मामला, सीइओ की बेटी ने ही रचा खेल, जानिए कैसे हुआ खुलासा

गुरबख्श रावत आगे:
वार्ड नंबर-22 से आप की अंजू कत्याल ने भाजपा की वरिष्ठ नेता हीरा नेगी को हरा दिया है। वार्ड नंबर-27 से कांग्रेस की गुरबख्श रावत भाजपा के रविंद्र रावत से 1354 वोटों से आगे हैं। वार्ड नंबर 3 से भाजपा के दलीप शर्मा कांग्रेस के रवि कुमार से 544 वोटों से आगे हैं।

18 सीटों के नतीजे घोषित:
अब तक 18 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी को आठ, भारतीय जनता पार्टी को पांच,  कांग्रेस को चार और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी हारीं:
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन भी चुनाव हार गई हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की तरुणा मेहता ने 1516 वोटों से हराया है।

वार्ड 34 से आप को जीत:
वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह जीत गए हैं। वार्ड नंबर 22 से आप की अंजू कौटियाल जीत गई हैं।

यह भी पढ़ें  Cyber crime: कस्टमर केयर नंबर Google पर सर्च करना पडा महंगा...2.50 लाख की ठगी

बबला की पत्नी को मिली सबसे बड़ी जीत
वार्ड नंबर-10 से नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला ने भाजपा की राशि भसीन को 3103 वोटों से हरा दिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस चुनाव में इतने बड़े अंतर से अब तक किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की है।

वार्ड 6 से भाजपा जीती:
वार्ड नंबर 6 से भाजपा की प्रत्याशी सरबजीत कौर ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस की प्रत्याशी ममता गिरी को 502 वोट से हरा दिया

वार्ड नंबर तीन से भाजपा आगे:
वार्ड नंबर 3 से पहले राउंड में बीजेपी के दलीप शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्हें 853 वोट मिले। आप पार्टी उम्मीदवार कमल कुमार को 480 और कांग्रेस प्रत्याशी रवि कुमार को 439 वोट मिले हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now