Rewari News: दुकान में सेंघ: चोरी किए मोबाइल से दोनों चोर काबू

On: December 22, 2021 11:31 AM
Follow Us:

धारूहेडा: पुलिस ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सामान चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो की पहचान अलवर जिले के चील घटाल निवासी अकरम व कलकता निवासी शिवम हाल भीम कॉलोनी धारूहेड़ा क रूप में हुई है।

Bhiwadi: रामनिवास ने 84 वी बार किया रक्तदान


पुलिस को दी शिकायत मे कर्णकुंज निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंनें कोशिक कॉलोनी मे मोबाईल की दुकान की हुई है। नये मोबाईल बेचना व पुराने मोबाईल रिपेयरिंग के काम के साथ इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी बेचते है।

पैरा ऐथलेटिक्स: महेश्वरी के दरियाव सिंह ने जीता सिल्वर अवार्ड

8 दिसंबर की रात चोरो ने दुकान में सेंध लगा दी तथा आठ प्रैस, दो मिक्सी एक बिजली का चूल्हा, नेक बैंड आठ इयर बडस, एक सैमसंग फोन, एक बैन्को फोन, चार आईटेल फोन, एक टेक्नो फोन चोरी कर ले गए। पुलिस में चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपित अकरम व शिवम को काबू कर लिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now