खूनी चौक बना अभय सिंह: सूरज स्कूल की बस ने 4 साल के बच्चे को कूचला

On: December 22, 2021 8:01 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: यहां के भगत सिंह चौक पर बुधवार सुबह हुए स्कूल बस की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। वही साइकिल पर सवार पिता और बेलदार दोनों टक्कर लगने के बाद दूसरी तरफ जा गिरे। हादसे के बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। हादसे के वक्त बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी। सिटी पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

Firing at Dharuehra: हरियाणा पुलिस कर्मी पर की अंधाधुंध फायरिंग, गाडी में लगी दो गोली

पुलिस के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला झांसी निवासी अखिलेश मजदूरी करता है वह हाल में ही उत्तम नगर में किराए के मकान पर रह रहा है । बुधवार को वह अपनी साइकिल पर 4 साल के बेटे भूपेन्द्र व एक बेलदार के साथ घर से सनसिटी के पास मजदूरी करने के लिए निकला। इस बीच अभय सिंह चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अखिलेश और उसका साथी बेलदार को सड़क के साइड में जा गिरे, लेकिन उसका 4 साल का बेटा भूपेन्द्र बस के टायर के नीचे आ गया।

 

Bawal crime : बदमाशो ने चाकू मारकर की लूट, कहा, केस वापिस लो नहीं पूरे परिवार को जान से मार देंगें

 

खूनी चौक बना अभय सिंह: दिल्ली रोड स्थित राव अभय सिंह चौक शहर का खूनी चौक बना हुआ है। यहां आए दिन हादसों में लोग जान गवां रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए 10 दिन पहले ही डीसी यशेन्द्र सिंह के आदेश पर इस चौक पर डिवाइडर भी रखवाए गए थे। लेकिन पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण आज भी हादसे हो रहे है। सबसे अहम बात तो यह है यहां पर ट्राफिफ लाईट नहीं नहीं है।

Dharuhera: भटसाणा का युवक हथियार के साथ काबू

बस चालक दबोचा: वहीं हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ने बस को मौके पर ही छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले भूपेन्द्र के पिता अखिलेश और उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now