मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari crime: शराब पिलाकार नाबालिग के साथ किया कुकर्म, आरोपी दबोचा

On: December 21, 2021 11:15 AM
Follow Us:

कुकर्म करने बाद आरोपी ने सोशल ​मीडिया पर फोटो की वायरल
रेवाडी: माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने और उसे शराब पिला कर यौन उत्पीड़न करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बच्चे के गांव का ही रहने वाला है।

गणित विषय की जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि दस दिसंबर को गांव में चाक पूजन का कार्यक्रम था। उनका 12 वर्षीय बेटा भी वहां मौजूद था। गांव निवासी तीन युवक उनके बच्चे को अपने साथ ले गए। बच्चे के नहीं मिलने पर उन्होंने तलाश की तो पता लगा कि गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल पर अपने साथ लेकर गए है। परिजनों को बच्चा एक सुनसान जगह पर मिला। पूछताछ करने पर बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। तीनों ने बच्चे को पहले जबरदस्ती शराब पिलाई फिर उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें  Haryana weather: हरियाणा में मौसम सामान्य, जानिए आज आपके शहर का हाल, तापमान और बारिश की पूरी जानकारी देखें यहां

https://www.best24news.com/?p=25427

आरोपियों ने बच्चे की फोटो भी ले ली। 16 दिसंबर को पता लगा कि आरोपियों ने बच्चे की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल दी। जानकारी सामने आने पर परिवार वालों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण करने व और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में बरसे बदरा, मौसम में आई गिरावट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

 

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित काबू:
जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर एक नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग ने कहा था कि वह 19 दिसंबर को अपने घर पर थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव निवासी युवक घर में घुस आया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती करने लगा।

Rewari News : अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दबोचा


नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। नाबालिग ने शिकायत में आरोप लगाया था कि युवक पिछले छह माह से उसका पीछा कर रहा है। स्कूल में आने व जाने के दौरान भी आरोपी युवक उससे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था और किसी ओर से बात नहीं करने की धमकी देता था। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Digital Highway: यहां बनेगा देश का पहला डिजिटल हाईवे, कई जिलों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें सरकार का मास्टर प्लान

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now