मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Salute to the brave: पेंटिंग के माध्यम से भारत के वीर सपूत को किया नमन

On: December 11, 2021 4:55 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। हरियाणा कला यात्रा के संयोजक चित्रकार एसके राजोतिया व अमन यादव ने पेंटिंग के माध्यम से हेलिकाप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व सैनिकों को नमन किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चित्रकार राजोतिया ने बताया कि सीडीएस विपिन रावत के रूप में देश ने एक महान योद्धा एवं सेनापति, सुधारवादी, नायक और एक दूरदर्शी सैनिक को खो दिया। अनेक उदाहरण है जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। देश उनकी सेवाओं को सदा याद रखेगा। ईश्वर इन सब के परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेजांगला सैनिक सम्मान यात्रा ने अहीर धाम रेजांगला युद्ध स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now