मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rape: अकेला पाकर घर में धुसे, विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

On: December 8, 2021 1:15 PM
Follow Us:

पलवल: शहर में एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई है। दो युवक घर में अकेला देखकर घुस गए और दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बनाई। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच अधिकारी जगबती ने बताया कि एक विधवा महिलस ने दी शिकायत में कहा है कि वह अकेली ही रहती है। अकसर ससुराल से मायके आती जाती रहती है। पीड़िता का आरोप है कि वह 13 नवंबर को अपने मायके में घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान जिला नूंह के सिंगार गांव निवासी फकरूद्दीन व अताउल्लाह उनके घर आए।

यह भी पढ़ें  Haryana News: संसद खेल महोत्सव में अप्लाई करने का सुनहरा मौका, जानिए क्या है अंतिम तिथि

उन्हें पता लगा कि मैं अकेली हूं तो वे दोनों जबरन कमरे के अंदर ले गए और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी के साथ वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इतना ही नहीं उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके भय से वह चुप रही।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now