Cyber fraud: सहायता का झांसा देकर बुजुर्ग से बदला कार्ड, 50 हजार की ठगी

On: December 3, 2021 3:26 PM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। मदद का झांसा देकर शातिर बदमाशों ने एक बुजुर्ग का कार्ड बदल 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोसली थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भाकली निवासी छाजूराम ने कहा है कि उनका बेटा देवानंद सेना में कार्यरत है। वह अपने बेटे का एटीएम कार्ड लेकर तहसील कार्यालय के सामने स्थित एटीएम बूथ पर नकदी निकालने के लिए आए थे। एटीएम बूथ में मौजूद एक युवक ने मदद का झांसा देकर छाजूराम से एटीएम कार्ड ले लिया और पिन नंबर पूछ लिया। इस दौरान युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ समय बाद 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकलने के मैसेज उनके बेटे देवानंद के मोबाइल पर गए तो ठगी के बारे में पता लगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now