मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है अनेक योजनाएं: संतोष यादव

On: December 2, 2021 1:47 PM
Follow Us:

भाजपा कार्याकलय में महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया आनन्द महोत्सव
रेवाडी: सुनील चौहान। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव की अध्यक्षता में महिला मोर्चा द्वारा ढोलक की थाप पर नाच गाकर आनन्द महोत्सव भी मनाया गया। आनन्द महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश आपदा प्रबंधन कमेटी की प्रमुख एवं टीकाकरण अभियान की महिला संयोजिका भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार की बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कुशल नीति के कारण देश में पहली बार लिंग अनुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। आज नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार प्रमाणित किया गया है कि 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं देश में है। महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण है, आज सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना कारगर साबित हो रही है क्योंकि हमारी महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है! सम्पूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान मोदी सरकार द्वारा 12 महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसमें स्वयं सहायता समूहों को बिना गारंटी लोन देना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता देना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ावा देना, महिलाओ के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनको उज्ज्वला योजना, हर घर नल हर घर जल योजना, हर घर बिजली योजना जैसी योजनाओं को लागू करना। इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में निश्चित ही बदलाव का कार्य कर रही हैं। बेटियों को बोझ ना समझ कर उन्हें देश की सेना में भी समान अवसर प्रदान करना सैनिक स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश मिलना और सुकन्या समृद्धि जैसी अनेको योजनाओं का लागू होना। महिलाओं के आत्मनिर्भर होने की अमिट निशानी है इस सफलता का कारण हमारी केन्द्र व भाजपा शासित प्रदेश सरकारें हैं जिन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए ऐसी कुशल एवं प्रभावशाली योजनाओं को जमीनी स्तर तक सुचारू रूप से लागू किया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व मण्डलो की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थी।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने की फायरिंग, एसपी निवास से मात्र इतनी दूरी पर थी जगह 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now