धडल्ले से बिक रही शराब, पुश्तैनी बना शराब बेचने का धंधा

On: November 29, 2021 12:32 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। धारूहेडा के गांव की नहीं कालोनियों में धडल्ले से शराब बेची जा रही है। सबसे अहम बात तो यह है शराब बेचने का धंधा कम नहीं होने की बजाय पुश्तैनी बनता जा रहा है। पुलिस ने दबीश देकर भटसाणा गांव से अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपित को काबू किया है। आरोपित की पहचान गाँव भटसाना निवासी महिपाल के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार रात को गुप्त सूचना मिली थी कि भटसाना निवासी महिपाल अवैध शराब बेच रहा है। टीम जब गाँव भटसाना पहुंची तो वहां एक लड़का प्लास्टिक के कट्टे लिए हुए बैठा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह लड़का भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उन प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर तलाशी ली तो उसमें कुल 121 बोतल व एक पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित महिपाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपित का काबू कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now