मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: कार चोरी करता बदमाश काबू, दुकानदारो ने की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

On: November 29, 2021 2:51 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। यहां के सोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घर के सामने खड़ी कार चोरी कर रहे एक आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। दुकानदारो ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया जबकि हथियारों से लैस बाकी साथी लोगों का शोर सुनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दौलतराम ने बताया कि वह सोहना रोड पर हनुमान मंदिर के पास रहता है। गली में घर के सामने उसके बेटे रायसिंह की कार खड़ी थी। रात को शोर सुनकर जब उसने बाहर देखा तो एक युवक कार चोरी कर रहा था। जिसे हमने पकड़ लिया तथा शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का शोर सुनकर हथियारों से लैस उसके बाकी साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अलवर के हमीरा निवासी मेव शाकिर के रूप में बताई। जबकि साथियों की पहचान नूंह के चोखा पीनगंवा निवासी अहजाद व तालिम इत्यादि के रूप में बताई। धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now