पिस्टल प्वाईंट पर एलएलबी के छात्र से लूटे 25 हजार

On: November 29, 2021 2:42 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। बदमाशों को पुलिस को बिल्कुल भी भय नही है। बदमाश एलएलबी के छात्र ने पिस्टल के बल पर मारपीट कर 25 हजार की नकदी छीन ले गए। पुलिस को दी शिकात में गांव लिसान निवासी तुषार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल एलएलबी का छात्र है और उसका गांव निवासी एक युवक उससे रंजिश रखता है। इसी बीच 23 नवंबर को उनके पिता के पास फोन भी आया जिसमें फोन करने वाले उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तेरे बच्चों को दिन उठवा दूंगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 नवंबर को वह अपने कनीना में रहने वाले अपने बाबा के पास से 25 हजार रुपए उधार लेकर अपने दो दोस्तों के साथ गांव आ रहा था। कनीना से आते समय जब गांव की पुलिया के समीप पहुंचे तो वहां पर 5 युवक सड़क किनारे खड़े हुए थे। उनकी बाइक ब्रेकर की वजह से धीमी हुई तो एक आरोपी ने हैंडल पकड़ लिया जिसके बाद वह दोस्तों सहित गिर गया। बाइक गिरने के बाद एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और अन्य युवकों ने उस पर लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने उसके साथ लौट रहे दोस्तों को भी मामले से दूर रहने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके 25 हजार रुपए भी छीन लिए। वाहन चालकों के आने के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके गांव का रहने एक युवक उससे रंजिश रखता है। इसके चलते गांव झाड़ौदा निवासी दीपक, दड़ौली निवासी उमंग, रामगढ़ निवासी विकास, झाड़ौदा निवासी ज्ञानी और हिमांशु ने उसके साथ मारपीट करके पैसे छीने हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now