Accident: सडक हादसे में एक की मौत, दो घायल

On: November 22, 2021 1:22 PM
Follow Us:

रेवाड़ी/ धारूहेडा: सुनील चौहान। गांव दिदौली के निकट एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव गोकलगढ़ और कापड़ीवास के निकट हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार कंवाली निवासी बाबूलाल को गांव दिदौली के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाबूलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और कंवाली निवासी आशीष की शिकायत पर पिकअप चालक जसवंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

दो घायल: पुलिस ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी योगेश अपनी मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने योगेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही योगेश मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे स्वजन ने योगेश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और सदर थाना पुलिस का शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी क्रम में, गांव कापड़ीवास निवासी इंद्रपाल कंपनी में कार्यरत है। 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह कंपनी से पैदल ही वापस घर लौट रहे थे। गांव कापड़ीवास के निकट पीछे स एक मोटरसाइकिल चालक ने इंद्रपाल को टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। स्वजन ने इंद्रपाल को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now