Rewari Crime: ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाने वाला पांचवा आरोपी काबू

On: November 18, 2021 12:44 PM
Follow Us:

पुलिस ने आरोपी से 450 ग्राम चांदी कि बरामद
रेवाडी: सुनील चौहान। थाना शहर रेवाडी के अन्तर्गत स्थित भाडावास गेट चौकी पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोडकर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए पांचवे आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान जिला अलवर के खैरथल के मोहल्ला ठाकुर जी मंदिर निवासी प्रवीन के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार सोनी निवासी स्वामीवाडा मौहल्ला ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया मैने कटला बाजार मे आकाश ज्वैलर्स के नाम से दुकान कर रखी है 23 जुलाई को मै अपनी दुकान शाम को करीब 08.00 बजे बन्द करके गया था। रात समय करीब 02.20 ए.एम पर चौकीदार का फोन आया कि आपकी दुकान का ताला टुटा हुआ है व सतपाल सोनी ज्वैलर्स की दुकान का जीना के गेट का ताला टुटा हुआ है। जब मैने व सतपाल ने अपने दुकान को आकर देखा तो मेरी दुकान का ताला टुटा हुआ था। मैने दुकान को चैक किया तो लगभग 4 KG चांदी का सामान चोरी मिला तथा एक मोबाईल फोन मार्का सैमसग भी चोरी मिला तथा साथी दुकानदार सतपाल की दुकान से एक गैस सिलेन्डर मार्का इण्डेन का चोरी मिला। पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे आरोपियों का पता लगाकर मामले मे सलिंप्त पांचवे आरोपी प्रवीन पुत्र श्याम लाल निवासी मोहल्ला ठाकुर जी मंदिर, खैरथल जिला अलवर को गिरफतार करके अदालत से 1 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 450 ग्राम चांदी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में पहले ही चार आरोपियों मोहन, शाहरुख, आसीन व शरीफ को गिरफ्तार कर चुकी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now