मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हाइ्वे नं 48 की सर्विस लाईन बदहाल, रोज पलट रहे वाहन

On: November 16, 2021 2:21 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। हर रोज टोल टैक्स के रूप में लाखों रुपये वसूलने के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन के हालात बदहाल बनी हुई हैं। जोनियावास के निकट सर्विस लेन पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, वहीं इन गड्ढों में आये दिन वाहन पलट रहे है। । इतना ही नहीं दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण संदीप सुखरालिया, सुनील जोधा, जेपी रस्तोगी, गोपाल तिवाडी, हकीकतराम यादव, पंकज, नरेश सुखरालिया, रमेश सिंह, उमेश सैनी, राकेश, अनिल यादव, सोनू आदि ने बताया कि सर्विस लेन पर बने गड्ढों को ठीक कराने के लिए कई बार हाईवे प्राधिकरण को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण की ओर से केवल कागजों में शिकायत का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक ओर तो गड्ढों के चलते दिनभर सर्विस लेन पर जाम लगता है, वहीं गड्ढों के चलते बार-बार वाहन धंस रहे हैं। जहा एक सप्ताह के कई वाहन धंस चुके हैं वही गड्ढों के कारण मंगलवार को भी एक पिकअप पलट गई । वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो ये गड्ढे हर दिन खतरा साबित हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now