डीसी यशेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दी बधाई

On: November 16, 2021 12:54 PM
Follow Us:

रेवाड़ी, 16 नवंबर: सुनील चौहान। डीसी यशेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला के मीडियाकर्मियों को बधाई दी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों का समाज व राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्र और लोकतंत्र को दी जा रही सेवाओं के लिए मीडिया की भूमिका सराहनीय है।
डीसी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि सरकार के कार्यों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। मीडिया ने हमेशा ही समाज की आवाज बनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोगों को जागरूक करने के लिए तत्परता से जानकारी पहुंचाता है। कोविड काल में जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार की सूचनाएं सटीकता से सामान्यजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका प्रशंसनीय रही। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ऐसे ही उत्साह व निष्पक्षता के साथ जिलावासियों को जागरूक करने का काम करता रहेगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now